दोहा से हॉन्गकॉन्ग जा रही कतर एयरवेज की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Doha to HongKong Flight: दोहा से हॉन्गकॉन्ग जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में तकनीकी खामी आने की वजह से उसे अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा. एयरक्राफ्ट को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। Qatar Airways: बीते कुछ महीने एविएशन सेक्टर के लिए बुरा सपना साबित हुए हैं। अहमदाबाद एयरलाइंस की फ्लाइट […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 14 Oct 2025 15:54:PM
दोहा से हॉन्गकॉन्ग जा रही कतर एयरवेज की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Doha to HongKong Flight: दोहा से हॉन्गकॉन्ग जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में तकनीकी खामी आने की वजह से उसे अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा. एयरक्राफ्ट को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

Qatar Airways: बीते कुछ महीने एविएशन सेक्टर के लिए बुरा सपना साबित हुए हैं। अहमदाबाद एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश होने के बाद से लगातार विमानों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोई ना कोई तकनीकी खामी विमानों में सामने आ रही है।

ऐसा ही एक मामला मंगलवार को उस वक्त सामने आया, जब दोहा से हॉन्गकॉन्ग जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में तकनीकी खामी आने की वजह से उसे अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। एयरक्राफ्ट को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। कतर एयरवेज ने कहा कि विमान की हालात जानने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरदार वल्लभभाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया क्योंकि केबिन प्रेशर अचानक से कम हो गया था। जिस वक्त क्रू ने फुल इमरजेंसी घोषित की, उस वक्त बोइंग 777 एयरक्राफ्ट भारतीय एयरस्पेस के ऊपर से गुजर रहा था। अचानक से विमान के प्रेशर उपकरणों में खराबी आ गई।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad