दिल्ली में प्रदूषण पर BJP और AAP में छिड़ी राजनीतिक जंग, सिरसा ने आप पार्टी पर लगाए आरोप
Delhi Politics on Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी ने रेखा सरकार पर सवाल खड़े किये। वहीं अब पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP पर पलटवार किया है। उन्होंने पंजाब के कुछ वीडियो दिखा कर AAP पर निशाना साधा है।
BJP vs AAP on Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस पर अब सियासी टकराव भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि AAP पंजाब के किसानों को मजबूर करके पराली जलवा रही है, ताकि दिल्ली पर इसका बुरा असर पड़े। ये सब कुछ सोची-समझी साजिश है, जिससे AAP को राजनीतिक फायदा मिले। सिरसा ने कहा कि आज सुबह से अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम लगातार दिवाली को कोस रही है। संजय सिंह और उनके साथी कल रात से ट्वीट कर रहे हैं और दिवाली मनाना बंद करिए।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भाजपा को कोस रहे हैं। दिवाली भाजपा का त्योहार नहीं है। भाजपा अध्यक्ष और भाजपा के मुख्यमंत्री को कोसा जा रहा है। यह भाजपा का त्योहार नहीं है। यह सनातन हिंदू त्योहार है, और आप त्योहार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं?।
किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है आम आदमी पार्टी- सिरसा
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं आपको दिखाना चाहता हूं कि कैसे आम आदमी पार्टी जानबूझकर पंजाब में किसानों को चेहरा ढककर पराली जलाने पर मजबूर कर रही है। ताकि इस पराली का असर दिल्ली पर हो। AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने दस साल मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब के किसानों को गालियाँ दीं। लेकिन अब सिर्फ़ सात महीनों में हमने एक ऐसी बीमारी पर काम करना शुरू किया है जो पिछले 27 सालों से थी। अब इनके पेट में दर्द हो रहा है।
आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही केजरीवाल की पूरी टीम दिवाली पर हमलावर है। AAP के सांसद संजय सिंह और उनके साथी रात से ही ट्वीट कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि दिवाली मनाना बंद करो। AAP के अध्यक्ष बीजेपी को गालियां दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया, ‘दिवाली बीजेपी का त्योहार नहीं है। ये सनातन हिंदू त्योहार है। फिर बीजेपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को गाली क्यों? बीजेपी दिवाली मना रही है, पटाखे फोड़ रही है—ऐसा कहकर शर्मिंदा महसूस होता है।’ उन्होंने कहा कि AAP दिवाली को बदनाम करके बीजेपी को निशाना बना रही है। ये गलत है। दिवाली सबकी है, किसी एक पार्टी की नहीं।
दिवाली को लेकर घेरा
उन्होंने आगे कहा, ‘AAP का ये रवैया शर्मनाक है। वे लगातार दिवाली को कोस रहे हैं। संजय सिंह जैसे नेता ट्विटर पर लिख रहे हैं कि त्योहार मत मनाओ। ये सब राजनीति के लिए है। बीजेपी ने पंजाब में किसानों के लिए काम शुरू किया है। 27 साल की समस्या को सुलझाने के लिए सात महीनों में कदम उठाए हैं। लेकिन AAP इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही। इसलिए पराली जलाने की साजिश रची जा रही है।’