मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाने का रास्ता साफ, चौकसी का नया ठिकाना मुंबई का ऑर्थर रोड जेल!

Mehul Choksi Extradition: बेल्जियम कोर्ट ने राजनीतिक उत्पीड़न और मनवाधिकार उल्लंघन के मेहुल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चोकसी के भारत लौटने में कोई कानूनी बाधा नहीं है। इस आदेश के बाद चोकसी के भारत आने का रास्ता साफ हो गया है। Arthur Road Jail: भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने का […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 22 Oct 2025 18:47:PM
मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाने का रास्ता साफ, चौकसी का नया ठिकाना मुंबई का ऑर्थर रोड जेल!

Mehul Choksi Extradition: बेल्जियम कोर्ट ने राजनीतिक उत्पीड़न और मनवाधिकार उल्लंघन के मेहुल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चोकसी के भारत लौटने में कोई कानूनी बाधा नहीं है। इस आदेश के बाद चोकसी के भारत आने का रास्ता साफ हो गया है।

Arthur Road Jail: भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। अब ऐसे में सवाल है कि उसे भारत की किस जेल में रखा जाएगा। अब जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मेहुल को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। भारतीय एजेंसियों की ओर से बेल्जियम कोर्ट में आर्थर रोड जेल की तस्वीरें और वहां की सुविधाओं का प्रेजेंटेशन दिया गया। भारतीय अधिकारियों की ओर से जेल सुविधाओं और सुरक्षा को दिखाने के लिए इसे पेश किया गया। मेहुल चोकसी ने जान का खतरा और भारत में जेल की स्थितियों को लेकर सवाल खड़े करते हुए अपने प्रत्यर्पण का विरोध किया था।

आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12, मेहुल चोकसी के लिए तय की गई है। इसका साइज लगभग 46.5 वर्ग मीटर (करीब 500 वर्ग फुट) है। इसमें एक मेन कमरा, नहाने की जगह और टॉयलेट शामिल है। बैरक हवादार खिड़कियां, मच्छरदानी, लोहे की ग्रिल वाले दरवाजे सीसीटीवी कैमरे, से लैस है। एक मोबाइल जैमर लगाया गया है और निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। हलफनामे में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस यूनिट को हाल ही में मॉडिफाई किया गया है और यह अंतर्राष्ट्रीय हिरासत मानकों के हिसाब से तैयार है।

12 नंबर बैरक में रहेगा चोकसी

दस्तावेजों के अनुसार, चोकसी को मुंबई की हाई सिक्युरिटी वाली आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा। यह वही जेल कैंपस है, जहां 26/11 आतंकी अजमल कसाब को भी रखा गया था।

बैरक में दो कमरे हैं। इनमें अटैच टायलेट-बाथरूम हैं।
चोकसी को मेडिकल और पेशी के लिए जेल परिसर से बाहर जाने की अनुमति होगी।
उनकी हिरासत न्यायिक निगरानी में होगी, ना कि किसी जांच एजेंसी के पास।
बेल्जियम पुलिस ने 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया था

बेल्जियम पुलिस ने भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर 12 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल में है।

चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। मेहुल पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था, जिन्हें बेल्जियम की नागरिकता मिली है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चोकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी।

गिरफ्तारी के समय मेहुल चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया था। ये मुंबई की एक अदालत ने 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad