इंग्लैंड में पाकिस्तान मूल के 15 साल के उमर ने की साथी की हत्या, आजीवन कारावास की सजा सुनाई

England News: शेफील्ड क्राउन कोर्ट में जज ने फैसला सुनाया कि पैरोल पर विचार करने से पहले उमर खान को कम से कम 16 साल सलाखों के पीछे बिताने होंगे। जज ने इस बात की भी निंदा की कि उमर खान को “हथियारों में लंबे समय से रुचि” है। Pakistani-born Murders Classmate in England: पाकिस्तान […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 23 Oct 2025 16:24:PM
इंग्लैंड में पाकिस्तान मूल के 15 साल के उमर ने की साथी की हत्या, आजीवन कारावास की सजा सुनाई
Crime News

England News: शेफील्ड क्राउन कोर्ट में जज ने फैसला सुनाया कि पैरोल पर विचार करने से पहले उमर खान को कम से कम 16 साल सलाखों के पीछे बिताने होंगे। जज ने इस बात की भी निंदा की कि उमर खान को “हथियारों में लंबे समय से रुचि” है।

Pakistani-born Murders Classmate in England: पाकिस्तान के लोग जहां भी जाते हैं या रहते हैं अपने मुल्क को शर्मसार जरूर करते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है। उत्तरी इंग्लैंड के शेफील्ड स्थित स्कूल में 15 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या करने के जुर्म में ब्रिटेन में जन्मे और पाकिस्तानी मूल के एक स्कूली छात्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पहचान उजागर करने पर लागू प्रतिबंध न्यायमूर्ति नाओमी एलेनबोगेन द्वारा हटाए जाने के बाद 15 वर्षीय मोहम्मद उमर खान का नाम साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने सार्वजनिक किया है।

जेल में बिताने होंगे 16 साल

‘शेफील्ड क्राउन अदालत’ में सजा पर सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि खान की पैरोल पर विचार करने से पहले उसे कम से कम 16 साल जेल में बिताने होंगे। साउथ यॉर्कशायर पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी, डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर (DCI) एंडी नोल्स ने कहा, ‘‘इस मुकदमे के दौरान एक अहम बात सामने आई जिसके मुताबिक खान को यह गलत विश्वास था कि चाकू रखने से वह सुरक्षित रहेगा या इससे उसका दर्जा बढ़ जाएगा।’’ उमर खान ने हार्वे विलगूज के पेट में चाकू से वार किया था।

स्कूल में हुआ था झगड़ा

अदालत को बताया गया कि चाकूबाजी की खबर के बाद 3 फरवरी की दोपहर शेफील्ड के ऑल सेंट्स कैथोलिक हाई स्कूल में पुलिस को बुलाया गया था। इस साल की शुरुआत में छह हफ्ते चले मुकदमे में पाया गया कि हार्वे विलगूज को चाकू मारा गया था और घटनास्थल पर ही खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत को पता चला कि कैसे एक हफ्ते पहले स्कूल में हुए एक झगड़े को लेकर दोनों लड़कों के विवाद बढ़ गया था। मोहम्मद उमर खान ने हत्या से इनकार किया, लेकिन अगस्त में अदालत ने उसे दोषी पाया था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad