Banner
Banner

भूकंप के झटकों से दहला तुर्की, रिएक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई तीव्रता, तीन इमारतें जमींदोज, सामने आया डरावना वीडियो

Turkey Earthquake: भूकंप के बाद भी कई बार झटके महसूस किए गए। ये आफ्टरशॉक इस्तांबुल और निकटवर्ती प्रांतों बुर्सा, मनीसा और इजमिर मे महसूस किए गए। इससे एक पूरे इलाके में दहशत फैल गई। Earthquake in Turkey : पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम तीन इमारतें ढह गईं। राहत […]
Khushi
By : Updated On: 28 Oct 2025 12:28:PM
भूकंप के झटकों से दहला तुर्की, रिएक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई तीव्रता, तीन इमारतें जमींदोज, सामने आया डरावना वीडियो

Turkey Earthquake: भूकंप के बाद भी कई बार झटके महसूस किए गए। ये आफ्टरशॉक इस्तांबुल और निकटवर्ती प्रांतों बुर्सा, मनीसा और इजमिर मे महसूस किए गए। इससे एक पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Earthquake in Turkey : पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम तीन इमारतें ढह गईं। राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। भूकंप के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो साझा किए, वे काफी डरावने और झकझोर देने वाले हैं।

तुर्किए की धरती एक बार फिर जोरदार भूकंप के झटकों से कांप गई है। सोमवार, 27 अक्टूबर देर रात यहां तेज भूकंप आया है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर भागे। 6.1 तीव्रता वाले इस भूकंप से अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई इमारतें ढह गई है।

जानकारी के अनुसार ये भूकंप पश्चिमी तुर्किए में आया है। आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी AFAD के मुताबिक भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में था। इसकी गहराई 5.99 किलोमीटर (3.72 मील) मापी गई।

तीन इमारतें और एक दुकान ढही

पश्चिमी तुर्किए में यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:48 बजे आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के बाद आफ्टरशॉक भी महसूस हुए। वहीं, इस्तांबुल और आसपास के बर्सा, मनीसा और इजमिर प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप को लेकर गृह मंत्री अली येरलिकाया ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंदिरगी में कम से कम तीन खाली इमारतें और एक दो मंजिला दुकान ढह गई है। ये इमारतें पहले भूकंप में क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।

22 लोग हुए घायल

वहीं, सिंदिरगी के जिला प्रशासक डोगुकन कोयुनकू ने बताया कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि एजेंसियां अपना आंकलन कर रही हैं। वहीं, बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू के बताया है कि कई लोग घबराहट की वजह से गिर गए। कुल 22 लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि तुर्किए उन देशों की सूची में शामिल है, जो अक्सर भूकंप से प्रभावित होते हैं। इसी साल अगस्त के महीने में भी उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर के सिंदिरगी में 6.1 तीव्रता का ही भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

अटलांटिक महासागर में भी भूकंप

सोमवार को ही अटलांटिक महासागर में भी भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 6.5 थी और इसके झटके पूर्वी कैरिबियन तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप ग्वाडेलोप से 160 किलोमीटर पूर्व में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप एंटीगुआ और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस जैसे दूर-दराज के द्वीपों पर भी महसूस किया गया।

2023 में भूकंप ने मचाई थी तुर्किए में तबाही

फरवरी 2023 में तुर्किए में 7.8 तीव्रता वाले भयंकर भूकंप का सामना कर चुका है। इसमें 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इससे दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतों को नष्ट हुई या फिर उन्हें नुकसान पहुंचा था। इतना ही नहीं यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि तुर्किए के पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 लोग मारे गए थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad