Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਵੱਲੋਂ ਚੀਫ ਜਸਟਿਸ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਮਿਸ਼ਰਾ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਤਾ ਪਾਸ......ਪੰਜਾਬ-ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਨਵਾਂ ਚੀਫ਼ ਜਸਟਿਸ, ਕੇਂਦਰ ਵੱਲੋਂ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ....ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਇੰਚਾਰਜ ਬਣੇ ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ, ਬਘੇਲ ਦੀ ਛੁੱਟੀ......ਪੰਜਾਬ ਸਮੇਤ 4 ਸੂਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ ਮਰਦਮਸ਼ੁਮਾਰੀ.....ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਧੇ, ਇੱਕ ਸ਼ੱਕੀ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਮੌਤ.....ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਸਿੱਖ ਲੜਕੀ ਦਾ ਲੰਡਨ ਵਿੱਚ ਧਰਮ ਪਰਿਵਰਤਨ !, 2 ਪਤਨੀਆਂ ਵਾਲੇ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਵਿਆਹ.....ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕਤਲ....ਕੰਮ ਤੋਂ ਘਰ ਪਰਤ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਕਤਲ.....

देश और प्रदेश की जनता आज बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की आग में झुलस रही है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

आम आदमी को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है, जबकि सत्तासीन बीजेपी सरकार पूरी तरह से विलासिता और भ्रष्टाचार में लिप्त है चंडीगढ़, 7 सितंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की आग में झुलस […]
Jaspreet Singh
By : Published: 07 Sep 2026 17:30:PM
देश और प्रदेश की जनता आज बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की आग में झुलस रही है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

आम आदमी को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है, जबकि सत्तासीन बीजेपी सरकार पूरी तरह से विलासिता और भ्रष्टाचार में लिप्त है

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

चंडीगढ़, 7 सितंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की आग में झुलस रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आम आदमी की जेब पूरी तरह से खाली कर दी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, सब्जियां और आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्ग इस महंगाई के बोझ तले कराह रहा है। भाजपा सरकार ने जनता से ये वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद महंगाई नियंत्रित रहेगी, लेकिन वास्तविकता इसके ठीक विपरीत है। बीजेपी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, बेहिसाब टैक्स बढ़ाने और जनविरोधी फैसलों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है।

आम आदमी को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है, जबकि सत्तासीन बीजेपी सरकार पूरी तरह से विलासिता और भ्रष्टाचार में लिप्त है। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी इस जनविरोधी रवैये का पुरजोर विरोध करती है। चौधरी देवीलाल और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के आदर्शों पर चलने वाली हमारी पार्टी हमेशा आम आदमी के हितों की रक्षा करती रही है। हम मांग करते हैं कि सरकार तुरंत महंगाई नियंत्रित करने के ठोस कदम उठाए, पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए, आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स कम करे और किसानों व गरीबों को राहत दे। भाजपा सरकार यदि जनता की पीड़ा को नहीं समझती, तो जनता जल्द ही इसका जवाब देगी। हम जनता से अपील करते हैं कि इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं। इंडियन नेशनल लोकदल जनता के साथ खड़ा है और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News