नक्सलवाद छोड़ने पर सरकार का तोहफा, 210 माओवादियों ने डाले हथियार

Chhattisgarh Naxalism: छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 208 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है, जिनमें 98 पुरुष और 110 महिलाएं शामिल हैं। सभी 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। 210 Naxals Surrender in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है। यहां 210 नक्सलियों ने आज […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 17 Oct 2025 21:26:PM
नक्सलवाद छोड़ने पर सरकार का तोहफा, 210 माओवादियों ने डाले हथियार

Chhattisgarh Naxalism: छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 208 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है, जिनमें 98 पुरुष और 110 महिलाएं शामिल हैं। सभी 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

210 Naxals Surrender in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है। यहां 210 नक्सलियों ने आज सरेंडर कर दिया और हथियार डाल दिए हैं। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें टॉप नेता भी शामिल हैं। राज्य सरकार की तरफ से ‘नक्सल उन्मूलन नीति’ के तहत अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलियों के सरेंडर पर खुशी जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक कहा जा सकता है। आज बहुत बड़ी संख्या में नक्सली हमारे संविधान पर विश्वास करते हुए विकास की धारा से जुड़ने जा रहे हैं। उनका स्वागत है।

सरेंडर नक्सलियों को 3 साल आर्थिक मदद- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार तीन साल तक आर्थिक सहायता देगी। उन्हें पुनर्वास नीति का पूरा लाभ मिलेगा। रहने के लिए मकान और आजीविका के लिए जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ सकें।

सीएम साय ने कहा, हमारे भाई-बहन अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। उन्हें संविधान की प्रति भी दी गई है, ताकि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझें और अपनाएं।
उन्होंने कहा कि बस्तर में अब बदलाव दिख रहा है- “सड़कें बन रही हैं, बिजली और राशन लोगों तक पहुंच रहा है। राज्य सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए वचनबद्ध है।

सरेंडर कार्यक्रम स्थल पर नक्सलियों को 3 बसों के जरिए लाया गया। सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश को अलग से कार से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। रूपेश माड़ डिवीजन में सक्रिय था। उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था, जबकि अन्य नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख तक के इनाम थे।

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा गुमराह और समाज से कटे हुए 210 भाई-बहन आज मुख्यधारा में वापस आ गए हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने संविधान, महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए अहिंसा के मार्ग और राज्य की पुनर्वास नीति में अपनी आस्था दिखाई है।आत्मसमर्पण करने वाले कार्यकर्ताओं में टॉप नक्सल लीडर से लेकर निचले स्तर के सदस्य शामिल हैं। इन सभी को बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

https://twitter.com/i/broadcasts/1vAxRQzZkjPJl

हथियारों के साथ नक्सलियों ने किया सरेंडर

बस्तर आईजी ने आगे बताया कि सरेंडर करने वाले माओवादियों ने 153 हथियार सौंपे है। जिनमें 19 एके-47 राइफलें, 17 सेल्फ-लोडिंग राइफलें, 23 इंसास राइफलें, एक इंसास एलएमजी (लाइट मशीन गन) हैं। इसके अलावा 36 थ्री नॉट थ्री राइफलें, चार कार्बाइन और 11 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) भी नक्सलियों ने सौंपे हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad