Banner
Banner

80 साल के लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बने, जकरबर्ग से आगे निकले

एआई का इस्तेमाल बढ़ने के चलते दुनिया के अमीरों की लिस्ट बदल गई है। इस बीच अमेरिका से एआई चिप के निर्यात पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने का असर दिखा। बुधवार को टेक कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में तीसरे नंबर पर खिसक गए। उन्हें ओरेकल कॉरपोरेशन के चेयरमैन और […]
Khushi
By : Updated On: 17 Jul 2025 15:16:PM
80 साल के लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बने, जकरबर्ग से आगे निकले

एआई का इस्तेमाल बढ़ने के चलते दुनिया के अमीरों की लिस्ट बदल गई है। इस बीच अमेरिका से एआई चिप के निर्यात पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने का असर दिखा। बुधवार को टेक कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में तीसरे नंबर पर खिसक गए। उन्हें ओरेकल कॉरपोरेशन के चेयरमैन और सीटीओ (चीफ टेक्निकल ऑफिसर) लैरी एलिसन ने पीछे छोड़ दिया।

ओरेकल के शेयरों में उछाल की वजह से 80 वर्षीय एलिसन दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, एलिसन की कुल संपत्ति 21.6 लाख करोड़ रुपए की हो गई। ये जकरबर्ग की 21.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति से ज्यादा है। इस बीच, एलन मस्क 30.7 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमीरों की लिस्ट में शीर्ष पर बने रहे।

अमेजन के जेफ बेजोस चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद स्टीव बाल्मर, लैरी पेज, बर्नार्ड अर्नाल्ट, सर्गेई बिन, जेन्सेन हुआंग और वॉरेन बफे टॉप-10 में शामिल हैं। भारत के मुकेश अंबानी 9 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 16वें स्थान पर और गौतम अदाणी 20वें स्थान पर हैं। इस साल अब तक अंबानी की संपत्ति करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है।

  • रैंक-1: इलॉन मस्क टेस्ला के शेयरों में इस साल 30% तक गिरावट
  • रैंक-2: लैरी एलिसन ओरेकल के शेयर अप्रैल से अब तक 91% चढ़े
  • रैंक-3: मार्क जकरबर्ग फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म से आय लगभग स्थिर
  • रैंक-4: जेफ बेजोस 2025 में अब तक सबसे कम बढ़ी इनकी संपत्ति
  • रैंक-5: स्टीव बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में 21% उछाल का फायदा

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad