Banner
Banner

हरियाणा निकाय चुनाव: शहरों में खिला ‘कमल’, सोनीपत-अंबाला में भाजपा का कब्जा; हुड्डा के गढ़ में भी सेंध

Haryana municipal elections 2026: हरियाणा के निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नगर निगमों और परिषदों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सोनीपत और अंबाला जैसे बड़े शहरों में भाजपा के मेयर उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत दर्ज की है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह […]
Khushi
By : Updated On: 13 May 2026 14:47:PM
हरियाणा निकाय चुनाव: शहरों में खिला ‘कमल’, सोनीपत-अंबाला में भाजपा का कब्जा; हुड्डा के गढ़ में भी सेंध

Haryana municipal elections 2026: हरियाणा के निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नगर निगमों और परिषदों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सोनीपत और अंबाला जैसे बड़े शहरों में भाजपा के मेयर उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत दर्ज की है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले सांपला में भी भाजपा ने जीत का परचम लहराया है।

1. नगर निगम परिणाम: भाजपा का दबदबा

नगर निगम चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है, हालांकि कांग्रेस ने कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर दी।

  • पंचकूला: यहाँ भी भाजपा के श्यामलाल बंसल बढ़त बनाए हुए हैं, हालांकि यहाँ कांग्रेस ने धांधली के आरोप लगाए हैं।
  • सोनीपत: भाजपा के राजीव जैन नए मेयर चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को 23,247 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी।
  • अंबाला: यहाँ भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत का झंडा गाड़ा। उन्होंने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 21,358 वोटों से हराया।

धारूहेड़ा में अजय को 9392 वोट मिले

धारूहेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को 7 राउंड की गिनती में 9392 वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार बाबू लाल लांबा रहे, जिन्हें 3156 वोट मिले। लांबा पूर्व चेयरमैन हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी राज तीसरे नंबर पर रहीं, जिन्हें केवल 1817 वोट मिले। चेयरमैन पद के लिए यहां कुल 5 उम्मीदवार थे, जिनमें से 90 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।

सांपला में प्रवीण 687 वोट से जीते

सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रवीन ने 4391 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार अंकित सिंह 3704 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों में सुधीर ओहल्याण को 1984, अनिल कुमार को 1081, विकास को 482, राकेश कुमार को 335, मनजीत को 222, अंकित पुत्र साहिब सिंह को 80 और राम निवास को 41 वोट मिले। नोटा को 35 वोट मिले, जबकि सुशील कुमार को 17 वोट प्राप्त हुए।

उकलाना में रीमा सोनी 2806 वोटों से जीतीं

उकलाना नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने 7078 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। भाजपा की निकिता गोयल 4272 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अन्य उम्मीदवारों में डॉ. सोनिया बत्रा को 249 वोट, मीनू रानी को 83 वोट मिले, जबकि 62 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

रेवाड़ी में विनीता 21455 वोटों से जीतीं

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा की विनीता पिप्पल ने 44521 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की नेहारिका को 21455 वोटों के अंतर से हराया। नेहारिका को 23066 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मीनू डहीनावाल को 3103, आशा को 1851, दीपिका पवार को 948 और शकुंतला भांङोरिया को 552 वोट मिले। नोटा को 1049 वोट मिले।

पंचकूला में हंगामा: कांग्रेस ने लगाए EVM में गड़बड़ी के आरोप

जीत-हार के बीच पंचकूला में माहौल तनावपूर्ण रहा। कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधा का दावा है कि:

  • स्ट्रॉन्ग रूम में ‘चोर दरवाजे’ बनाए गए थे।
  • मशीनों की सील टूटी हुई पाई गई।
    इसके बाद कांग्रेस समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया और निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

आंकड़ों की नजर से मुख्य परिणाम

  • अंबाला: अक्षिता सैनी (भाजपा) – 52,794 वोट vs कुलविंदर कौर (कांग्रेस) – 31,436 वोट।
  • सोनीपत: राजीव जैन (भाजपा) – 78,035 वोट vs कमल दीवान (कांग्रेस) – 54,788 वोट।
  • रेवाड़ी: विनीता पिप्पल (भाजपा) – 44,521 वोट vs नेहारिका (कांग्रेस) – 23,066 वोट।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad