इंडिगो की फ्लाइट में बीच सफर में लीक होने लगा फ्यूल, वाराणसी एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight Emergency Landing: हवाई जहाज से फ्यूल लीक होने की जानकारी जैसे ही क्रू मेंबर्स को मिली, तो उन्होंने उसकी वाराणसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराने का फैसला ले लिया। IndiGo Flight To Make Emergency Landing In Varanasi: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो की 6E6961 फ्लाइट के फ्यूल लीक के कारण इमरजेंसी लैंडिग […]
Jaspreet Singh
By : Published: 22 Oct 2025 21:20:PM
इंडिगो की फ्लाइट में बीच सफर में लीक होने लगा फ्यूल, वाराणसी एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight Emergency Landing: हवाई जहाज से फ्यूल लीक होने की जानकारी जैसे ही क्रू मेंबर्स को मिली, तो उन्होंने उसकी वाराणसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराने का फैसला ले लिया।

IndiGo Flight To Make Emergency Landing In Varanasi: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो की 6E6961 फ्लाइट के फ्यूल लीक के कारण इमरजेंसी लैंडिग करना पड़ा। बता दें कि इंडिगो की इस फ्लाइट को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 166 यात्री सवार थे। वहीं वाराणसी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘विमान में सवार सभी 166 यात्रियों और क्रू मेम्बर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

पायलट ने दिया मेडे मैसेज

जानकारी के मुतबिक, विमान जब 36000 फीट ऊंचाई पर उड़ रहा था तो विमान का फ्यूल लीक होने लगा। वहीं पायलट ने वाराणसी सीमा में घुसते ही ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को मेडे मैसेज दिया और फिर लैंडिंग की बात कही। वाराणसी पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। आपात लैंडिंग के बाद हवाई अड्डे पर सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।

फ्लाइट में सवार थे 166 यात्री

इंडिगो की इस फ्लाइट में 166 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे और सभी को बिना किसी चोट के सुरक्षित निकाला गया। हादसे की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 4:10 बजे फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। वाराणसी के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत विमान को लैंडिंग की इजाजत दी, और क्रू ने पूरी सावधानी के साथ विमान को रनवे पर उतारा।

यात्रियों ने की क्रू मेंबर्स की तारीफ

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारकर टर्मिनल के अराइवल हॉल में ले जाया गया। यात्रियों ने क्रू की त्वरित कार्रवाई की जमकर तारीफ की। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी इंडिगो के कर्मचारियों की हिम्मत और प्रोफेशनल रवैये की सराहना की। हवाई अड्डा प्राधिकरण और तकनीकी टीमें इस घटना की जांच में जुट गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में ईंधन रिसाव की समस्या थी।

पहले अगरतला में हुई आपात लैंडिंग

गौरतलब है कि इससे पहले 14 अक्टूबर को भी कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को अगरतला हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस घटना में विमान को उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही पक्षी से टकराने की आशंका के कारण वापस लौटना पड़ा था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad