केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी; इस दिन ऐलान करेगी मोदी सरकार
DA Hike: सरकार ने इस बार घोषणा का समय खास तौर पर दिवाली को चुना है। ताकि इस घोषणा के जरिए त्योहारी मौसम में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक्स्ट्रा लाभ मिल सके।
Central Government Employees DA Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, जीएसटी रेट में कटौती के बाद अब सरकार महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है।
केंद्र सरकार ने अपने 1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है. दिवाली से पहले सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी करने जा रही है. इसका सीधा असर लाखों परिवारों की जेब पर पड़ेगा. सरकार के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसका अधिकारिक ऐलान अक्टूबर के पहले हफ्ते में किया जा सकता है।
अक्टूबर की सैलरी में जुड़कर आएगी एक्स्ट्रा रकम
डीए में यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू होगी और कर्मचारियों व पेंशनरों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। इसका मतलब है कि अक्टूबर की सैलरी में एक्स्ट्रा रकम जुड़कर आएगी। इसे सरकार का दिवाली गिफ्ट माना जा रहा है, क्योंकि त्योहारों पर हर किसी को एक्स्ट्रा खर्च की जरूरत होती है।
कर्मचारियों की DA 58% हो जाएगी
बता दें कि डीए में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू माना जाएगी यानी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से सितंबर तक के तीन महीने का एरियर (बकाया) भी मिलेगा, जो अक्टूबर के वेतन के साथ दिए जाने की संभावना है।
DA कब-बक बढ़ता है?
गौरतलब है कि केंद्र सरकार साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है। पहला संशोधन होली से पहले (जनवरी-जून के लिए) दूसरी संशोधन दिवाली से पहले ( जुलाई-दिसंबर के लिए)। पिछले साल अक्टूबर 2024 में सरकार ने दिवाली से करीब 2 हफ्ते पहले डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। इस साल दिवाली 20-21 अक्टूर 2025 को है और उसी को देखते हुए इसे कर्मचारियों के लिए त्योहारी तोहफा माना जा रहा है।