यमुनानगर में सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, हरियाणा रोडवेज बस ने 6 छात्राओं को कुचला
Haryana Roadways Bus Accident: बताया जा रहा है कि एक छात्रा का पेट पूरी तरह से कुचला गया। बाकियों के भी काफी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अभी पूरी तरह रुकी नहीं थी। इसी बीच स्टूडेंट्स की भीड़ उसमें चढ़ने लगीं।
Accident in Yamunanagar: यमुनानगर जिले के प्रतापनगर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बस में सवार होने की जल्दबाजी में कई स्टूडेंट्स नीचे गिर गईं। इस दौरान 6 छात्राएं बस के नीचे कुचली गईं। बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
बताया जा रहा है कि एक छात्रा का पेट पूरी तरह से कुचला गया। बाकियों के भी काफी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अभी पूरी तरह रुकी नहीं थी। इसी बीच स्टूडेंट्स की भीड़ उसमें चढ़ने लगीं। बस ने जैसे ही टर्न लिया, अचानक धक्का लगा और छात्राएं नीचे गिरीं।
प्रतापनगर बस स्टैंड पर काफी स्टूडेंट्स अपने स्कूल-कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पांवटा साहिब से दिल्ली जाने वाली बस पहुंची। 6 स्टूडेंट बस के पिछले टायरों के नीचे आकर कुचली गईं। इनमें गांव कुटीपुर की आरती, प्रताप नगर की अर्चिता, टिब्बी की रहने वाली मुस्कान, बहादुरपुर की निवासी संजना और प्रतापनगर की रहने वाली अंजलि व अमनदीप शामिल हैं।
इन्हें पहले प्रतापनगर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्टूडेंट्स ने किया हंगामा
घटना के बाद कॉलेज स्टूडेंट्स ने बस अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया है। दूसरे स्टेशनों से आने वाली सभी बसों को यमुनानगर जाने से रोक दिया गया। प्रतापनगर थाने के SHO नर सिंह और डायल-112 के सब इंस्पेक्टर कंवरपाल ने स्टूडेंट को समझाने का प्रयास किया। ड्राइवर अनिल व बस कंडक्टर कमल को पुलिस थाने में बैठाया गया है। SHO नरसिंह ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराया जाएगा।