सऊदी अरब जाना हुआ आसान, KSA Visa Platform लॉन्च, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं
KSA Visa Platform : सऊदी अरब ने अब अपनी यात्रा को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। देश ने अपना बिल्कुल नया और तेज डिजिटल वीजा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह सुविधा न केवल तेज है, बल्कि ज्यादा लोगों के लिए सऊदी अरब के दरवाजे खोल रही है।
Saudi Arabia Faster Digital Visa Platform: सऊदी अरब जाने का प्लान कर रहें हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की हैं। सऊदी के लिए अब लंबी-लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ढेरों डॉक्यूमेंट को एकत्र करने से भी राहत मिलेगी। सऊदी अरब ने अपने देश की यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रोसेस को ओर भी आसान बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म (KSA Visa Platform) लॉन्च किया।
KSA Visa Platform एक डिजिटल सिस्टम
इस प्लेटफार्म के माध्यम से सऊदी का वीजा मिलना ना केवल आसान हो जाएगा बल्कि प्रोसेस में भी तेजी आएगी। इसके माध्यम से वीजा अप्लाई करने पर एक मिनट से अधिकतम तीन दिन कार्य दिवस में वीजा प्रोसेस हो जाएगा। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने KSA वीजा वीजा प्लेटफार्म का एक नया पयल संस्करण लॉन्च किया है। यह एक डिजिटल सिस्टम है।
इसके माध्यम से साऊदी में घुमने जाने, हज या दमराह करने के लिए जाने, किसी इवेंट में भाग लेने के लिए जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इन सभी कार्यो के लिए केवल एक ही जगह पर वीजा अप्लाई किया जा सकेगा। ऐसे में सऊदी घुमने जाने वाले या अपने दोस्तो, परिवार के लोगों से मिलने जाने वालों के लिए आसानी हो जाएगी। सऊदी अरब ने अपने देश में आने वाले यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए इस डिजिटल वीजा प्लेटफार्म को लॉन्च किया है।
ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सकेंगे फायदा
- ई-वीज़ा (E-Visa): सबसे तेज तरीका: यह वीजा प्लेटफॉर्म के जरिए तुरंत जारी होता है और सीधे आपके ईमेल पर आता है। इलके लिए अगर आप पात्र देशों के नागरिक हैं, या आपके पास शेंगेन, अमेरिका या ब्रिटेन का वैध वीजा है, तो आप तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। इन देशों के अलावा GCC (खाड़ी सहयोग परिषद) देशों के स्थायी निवासी भी सीधे ई-वीजा के लिए पात्र हैं।
- दूतावासों या सेवा कार्यालयों से वीजा: अगर आपके देश में ई-वीजा की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है, तो आप पुराने तरीके से मान्यता प्राप्त वीजा सेवा कार्यालयों या जहां कार्यालय नहीं हैं, वहां सीधे सऊदी दूतावासों में आवेदन कर सकते हैं।
- आगमन पर वीजा: अगर आप ई-वीजा के लिए पात्र देश से हैं या आपके पास वैध अमेरिकी, ब्रिटिश या शेंगेन वीजा है, जिसे आपने कम से कम एक बार इस्तेमाल किया है, तो आप सीधे सऊदी हवाई अड्डों पर पहुंचकर भी वीजा खरीद सकते हैं।
इतना देना होगा शुल्क
इस नए डिजिटल वीजा प्लेटफार्म के माध्यम से आप अपनी यात्रा की जरूरत के हिसाब से 2 तरह के मुख्य वीजा विकल्पों में से एक को चुन सकते हैं। जिनमें से एक है सिंगल एंट्री वीजा। यह वीजा सऊदी में 90 दिनों के लिए वैध होता है। दूसरा है मल्टीपल एंट्री वीज़ा। यह वीजा एक साल के लिए वैध होता है। मगर एक बार में केवल 90 दिनों तक ही सऊदी में रुक सकते हैं। इस वीजा की कीमतों में स्वास्थ्य बीमा शामिल नहीं है। इस वीजा के लिए शुल्क US$ 80 है जो वापसी योग्य है। इसके अलावा डिजिटल सेवा शुल्क: US$ 10.50 है. यह शुल्क वापसी योग्य नहीं है। वहीं डिजिटल बीमा के लिए शुल्क US$10.50 यह भी वापसी योग्य नहीं है।