Banner
Banner

चरखी दादरी का जवान पठानकोट में शहीद, आज होगी अंतिम विदाई

Charkhi Dadri News: करीब 5 साल पहले बलजीत चौहान ने सेना ज्वाइन की थी। बलजीत चौहान पंजाब के पठानकोट में एनएसजी कमांडों ट्रायल कोर्स के दौरान शहीद हुए हैं। Charkhi Dadri Soldier martyred in Pathankot: चरखी दादरी जिले के गांव बौंद कलां निवासी करीब 27 वर्षीय जवान बलजीत चौहान शहीद हो गए। वे 5 पैरा […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 06 Nov 2025 11:01:AM
चरखी दादरी का जवान पठानकोट में शहीद, आज होगी अंतिम विदाई

Charkhi Dadri News: करीब 5 साल पहले बलजीत चौहान ने सेना ज्वाइन की थी। बलजीत चौहान पंजाब के पठानकोट में एनएसजी कमांडों ट्रायल कोर्स के दौरान शहीद हुए हैं।

Charkhi Dadri Soldier martyred in Pathankot: चरखी दादरी जिले के गांव बौंद कलां निवासी करीब 27 वर्षीय जवान बलजीत चौहान शहीद हो गए। वे 5 पैरा रेजिमेंट स्पेशल फोर्स में तैनात थे। वहीं करीब 5 साल पहले बलजीत चौहान ने सेना ज्वाइन की थी। बलजीत चौहान पंजाब के पठानकोट में एनएसजी कमांडों ट्रायल कोर्स के दौरान शहीद हुए हैं।

आज पैतृक गांव में शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव बौंद कलां के सरपंच अत्तर सिंह ने बताया कि शहीद बलजीत के पिता दिव्यांग हैं और पिछले करीब 4-5 साल से चलने-फिरने में दिक्कत होने के कारण व्हीलचेयर पर ही हैं।

वहीं बलजीत चौहान भी होनहार बच्चा था। जो करीब 5-6 साल पहले अपनी मेहनत के बलबूते ज्वाइनिंग ली और अपने परिवार की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठाई। अभी तक बलजीत की शादी नहीं हुई थी।

4 नवंबर को हुए शहीद

बलजीत चौहान का चयन कुमाऊं रेजिमेंट में हुआ था। उन्होंने बाद में 13 एसएफ में बेंगलुरु में जाने का निर्णय लिया। बलजीत 5 पैरा एसएफ पंजाब के पठानकोट में एनएसजी कमांडो का ट्रायल कोर्स कर रहे थे। इसी दौरान 4 नवंबर को इवेंट के दौरान बलजीत चौहान शहीद हो गए।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad