पानीपत में मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, अवैध हथियार बरामद
Panipat Encounter: पानीपत के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के तहत संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई।
Encounter in Panipat: हरियाणा में पुलिस बदमाशों पर नकेल कसते हुए लगातार एक्शन मोड़ में काम कर रही है। ऐसे में पानीपत में रात लगभग 2–3 बजे जिंद जिले में जवाहरा-शाहपुर रोड के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
पानीपत के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के तहत दर्ज लूट व फायरिंग मामले के संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपियों नवीन और संदीप को उनके साथी दीपक के साथ घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की और मोटरसाइकिल से फरार होने की कोशिश की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई
क्रॉस-फायरिंग में आरोपियों संदीप और सन्नी के पैरों में गोली लगी। दोनों को PGI खानपुर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई गई है।
क्या था मामला
शिकायतकर्ता राजवंती पत्नी सुरेश निवासी विकास नगर, पानीपत ने आरोप लगाया था कि संजीव उर्फ बाजा और उसके 4-5 साथियों ने उनके घर में घुसकर ₹3 लाख नकद, सोने की चेन व चांदी की पायलें लूट लीं और उनके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
बरामदगी और नई एफआईआर
मौके से 3 अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन इसराना में नई एफआईआर नंबर 356/08.11.2025 दर्ज की गई है।
पूरे मामले पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगे की जांच जारी है।