Banner
Banner

रेवाड़ी में फ्टवेयर इंजीनियर ने की ATM तोड़ने की कोशिश, ₹24 लाख चुराने से पहले अरेस्ट

Haryana Crime News: सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि चोर ने एटीएम बूथ में घुसने के बाद सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। Attempts to Break into ATM in Rewari: रेवाड़ी के गढ़ी गांव में शुक्रवार- शनिवार रात करीब 1 बजे इंजीनियर […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 08 Nov 2025 17:29:PM
रेवाड़ी में फ्टवेयर इंजीनियर ने की ATM तोड़ने की कोशिश, ₹24 लाख चुराने से पहले अरेस्ट

Haryana Crime News: सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि चोर ने एटीएम बूथ में घुसने के बाद सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Attempts to Break into ATM in Rewari: रेवाड़ी के गढ़ी गांव में शुक्रवार- शनिवार रात करीब 1 बजे इंजीनियर हेमंत कुमार (35) ने एटीएम में चोरी करने के लिए एटीएम मशीन तोड़ दी। इंजीनियर पास के ही गांव पिथनवास का रहने वाला है। पत्नी के साथ चंडीगढ़ में ही रहता है। करीब 3-4 दिन पहले ही गांव आया था। एटीएम मशीन गढ़ी गांव में मेन रोड पर लगी हुई है। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब लोग टहलने के लिए निकले तो उन्हें एटीएम का ताला टूटा मिला।

एटीएम मशीन में करीब 24 लाख रुपए थे। सुबह ग्रामीणों ने जैसे ही एटीएम मशीन टूटी देखी तो पुलिस को सूचना दी। इंजीनियर के पास से प्लास, चाबी पाने सहित कई उपकरण बरामद हुए। पुलिस और बैंक मैनेजर ने आरोपी इंजीनियर को एटीएम के अंदर ही पकड़ लिया।

गढ़ी गांव के सरपंच का कहना है कि एटीएम के अंदर से कुछ आवाज आ रही थी। ताला टूटा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इंजीनियर एटीएम का शटर नीचे गिराकर ही मशीन से रुपए चोरी करने की कोशिश कर रहा था।

गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज ASI महीपाल ने बताया कि आरोपी हेमंत कुमार एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी पत्नी चंडीगढ़ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। उसने पास की एक वेल्डिंग की दुकान से शटर तोड़ने के लिए औजार लिए थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad