Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
6 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਮੁੜ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਭਾਜਪਾ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ, ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਮਿਲ ਕੇ ਲੜਨਗੇ.......ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਦਿਲ ਦਹਿਲਾਉਣ ਵਾਲੀ ਵਾਰਦਾਤ: ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਮਾਂ ਤੇ ਦੋ ਪਾਲਤੂ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰਨ ਮਗਰੋਂ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੀਤੀ.......ਦਿਲਜੀਤ ਦੇ ਗੀਤ ਸੁਣਨ ਨਹੀਂ, ਮੋਬਾਈਲ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੀ ਗਿਰੋਹ ! 20 ਹਜ਼ਾਰ ਖਰਚ ਕੇ ਖਰੀਦੇ ਸੀ ਗੋਲਡ ਪਾਸ.......ਕੈਨੇਡਾ ’ਚ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਦੋ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ.......ਵੈਭਵ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਨੇ 53 ਗੇਂਦਾਂ ’ਚ ਠੋਕੇ 204 ਰਨ, ਭਾਰਤ-ਏ ਨੇ UAE ਨੂੰ 7 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ.....ਪ੍ਰਿਆਂਸ਼ ਆਰਿਆ ਨੇ ਖੇਡੀ ਰਿਕਾਰਡਤੋੜ ਪਾਰੀ, 68 ਗੇਂਦਾਂ ’ਚ ਬਣਾਈਆਂ 181 ਦੌੜਾਂ......ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ 7 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਪਾਰ, ਹੁਣ ਤੱਕ 2,144 FIR ਦਰਜ.......

खड़क मंगोली में पंचकूला पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन: डॉग स्क्वॉड के साथ संदिग्धों ठिकानों की ली गई तलाशी

पंचकूला / 16 मई:-कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे की रोकथाम के उद्देश्य से आज पंचकूला पुलिस की सेक्टर-1 चौकी की टीम ने इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राममेहर के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के सहयोग से खड़क मंगोली क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग की। अभियान के दौरान गलियों , दुकानों, […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
खड़क मंगोली में पंचकूला पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन: डॉग स्क्वॉड के साथ संदिग्धों ठिकानों की ली गई तलाशी

पंचकूला / 16 मई:-कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे की रोकथाम के उद्देश्य से आज पंचकूला पुलिस की सेक्टर-1 चौकी की टीम ने इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राममेहर के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के सहयोग से खड़क मंगोली क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग की। अभियान के दौरान गलियों , दुकानों, खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों, संदिग्ध ठिकानों तथा संवेदनशील बिंदुओं पर गहन तलाशी ली गई।

कॉम्बिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन किया गया तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन से जुड़े संभावित ठिकानों की विशेष रूप से जांच की गई। स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई कि नशे की अवैध गतिविधियों की सूचना बिना किसी भय के पंचकूला पुलिस के ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 / 7087081048 पर पुलिस को दें , बताने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि पंचकूला पुलिस द्वारा भविष्य में भी एरिया डोमिनेशन, कॉम्बिंग, पेट्रोलिंग तथा नशा विरोधी अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और स्वस्थ समाज सुनिश्चित किया जा सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News