Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ; ਸਰਕਾਰ ਜਾਰੀ ਕਰੇਗੀ 8% DA......ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਦੇ ਕਾਫ਼ਲੇ ’ਤੇ ਹਮਲਾ, ਅੰਡੇ-ਟਮਾਟਰ ਸੁੱਟਣ ਦਾ ਦੋਸ਼.....ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ASI ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ.....ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ.....ਕੈਨੇਡਾ ’ਚ ਪੰਜਾਬਣ ਔਰਤ ਦਾ ਕਤਲ.....ਬਰਾਤ ਜਾਣ ਲਈ ਕੱਪੜੇ ਲੈਣ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ’ਚ ਮੌਤ.....ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 4 ਸਾਲਾ ਬੱਚਾ 12 ਘੰਟਿਆਂ ’ਚ ਬਰਾਮਦ; ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ’ਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋਏ ਮੁਲਜ਼ਮ.....ਹਰਿਆਣਾ ’ਚ 1 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗਾ ਪੈਟਰੋਲ-ਡੀਜ਼ਲ

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे प्रोजेक्ट की हर माह करूंगा समीक्षा: अनुराग

बिलासपुर : भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने के लक्ष्य को लेकर अब हर माह प्रगति की समीक्षा होगी। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को बचत भवन बिलासपुर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारियों को […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 19 Sep 2026 18:59:PM
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे प्रोजेक्ट की हर माह करूंगा समीक्षा: अनुराग

बिलासपुर : भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने के लक्ष्य को लेकर अब हर माह प्रगति की समीक्षा होगी। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को बचत भवन बिलासपुर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारियों को परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

सांसद ने कहा कि रेलवे परियोजना के निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को डंपिंग, कीचड़, खराब सड़कों और आवागमन में बाधाओं जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने आरवीएनएल अधिकारियों को निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों की स्पष्ट जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना की मासिक आधार पर निगरानी कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैरी तक प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

दिशा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सांसद ने निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की गति, सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं और भूस्खलन को लेकर अधिकारियों को गंभीरता से काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई सड़क के निर्माण के साथ पुरानी सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

निर्माण के दौरान स्थानीय संपर्क मार्ग बंद न हों और पेयजल पाइपलाइनों सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को नुकसान होने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। सांसद ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर भी जोर दिया और कहा कि इससे प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ सड़कों एवं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।

सांसद ने नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए पुलिस एवं प्रशासन को नशे के नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जागरूकता अभियानों के साथ समाज की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जिले की 62 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया जा चुका है।

सांसद ने अधिक से अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में लाइफस्टाइल से होने वाली बीमारियों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। एम्स बिलासपुर से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित मामलों का जल्द समाधान करने तथा एम्स के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण और पार्किंग समस्या के समाधान के निर्देश भी दिए।

जल शक्ति विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 37 योजनाओं में से 24 पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तीन योजनाएं पूर्ण हैं, जबकि तीन अन्य परियोजनाओं पर प्रक्रिया जारी है। सांसद ने लंबित योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में 1525 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं,

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News