Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ; ਸਰਕਾਰ ਜਾਰੀ ਕਰੇਗੀ 8% DA......ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਦੇ ਕਾਫ਼ਲੇ ’ਤੇ ਹਮਲਾ, ਅੰਡੇ-ਟਮਾਟਰ ਸੁੱਟਣ ਦਾ ਦੋਸ਼.....ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ASI ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ.....ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ.....ਕੈਨੇਡਾ ’ਚ ਪੰਜਾਬਣ ਔਰਤ ਦਾ ਕਤਲ.....ਬਰਾਤ ਜਾਣ ਲਈ ਕੱਪੜੇ ਲੈਣ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ’ਚ ਮੌਤ.....ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 4 ਸਾਲਾ ਬੱਚਾ 12 ਘੰਟਿਆਂ ’ਚ ਬਰਾਮਦ; ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ’ਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋਏ ਮੁਲਜ਼ਮ.....ਹਰਿਆਣਾ ’ਚ 1 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗਾ ਪੈਟਰੋਲ-ਡੀਜ਼ਲ

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पंचकूला पुलिस ने तेरहवें आरोपी को जोधपुर से दबोचा

पंचकूला/ 19 सितंबर:- साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने के मामलों में पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर क्राइम थाना टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 19 Sep 2026 17:44:PM
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पंचकूला पुलिस ने तेरहवें आरोपी को जोधपुर से दबोचा

पंचकूला/ 19 सितंबर:- साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने के मामलों में पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर क्राइम थाना टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

साइबर क्राइम थाना टीम ने 10.10.2024 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(2), 338, 340, 61 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र बिश्नोई उर्फ रवि निवासी जोधपुर, राजस्थान को 18 सितंबर को रेड पर जोधपुर से काबू किया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं रिमांड खत्म होने के बाद 12वें आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। मामलें की जांच सब इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस मामले में पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, नवंबर 2023 में टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता को ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए। शुरुआत में एप पर मुनाफा दिखाया गया और कुछ रकम निकलवाने के बाद शिकायतकर्ता को विश्वास हो गया। बाद में पैसे निकालने के लिए 30 प्रतिशत टैक्स जमा करवाने की मांग की गई। इस प्रकार शिकायतकर्ता से करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

इस मामलें में पुलिस द्वारा इससे पहले राजेश कुमार, आकिब अली उर्फ शेरू, आकाश, विशाल कुमार, मोनू उर्फ मोहम्मद असरफ, संदीप कुमार सिंह, ऋषभ वैश्य, अनुपम कुमार सिंह, आकाश गुप्ता, अनिल खुडखुड़िया, श्यामलाल और सुरेश भादू को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे के लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे जमा न करवाएं। किसी भी संदिग्ध ट्रेडिंग एप या लिंक पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News